संदेश

Featured Post

सामूहिक विवाह समारोह पर प्रतिभाओं का हुआ सम्मान,

चित्र
 बसंत पंचमी पर पाटीदार समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान,  देवास -विघा और ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के अवतरण दिवस बसंत पंचमी के पावन अवसर पर पाटीदार समाज विवाह समिति देवास एवं स्व.श्रीमुन्नालाल जी - स्वर्गीय श्रीमती नन्दू बाई पाटीदार सम्मान निधि की ओर से समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। अलग-अलग क्षेत्र में अपनी मेहनत और लगन से लक्ष्य प्राप्त करते हुए पाटीदार समाज का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को उनकी श्रेष्ठ उपलब्धियों के लिए सम्मानित कर समाजजन स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। इस पावन पर्व पर सामूहिक विवाह समारोह देवास में इन प्रतिभाओं का सम्मान कर इनके उज्जवल भविष्य की कामना भी समाज के वरिष्ठ लोगों ने की एवं उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। समान पाने वाली प्रतिभाओं के नाम और उपलब्धि  1 .कु. दीपिका पाटीदार पिता श्री गोपाल पाटीदार म.प्र.लोक सेवा आयोग एम पी पी एस सी की परीक्षा में मेरिट में प्रथम रेंक प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर बनीं।  2. निखिल देवेश पाटीदार गांव बरूजना तहसील मल्हारगढ़ जिला मन्दसौर। मप्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सहायक संचालक...

पाटीदार और परिहार उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित

चित्र
देवास। गणतंत्र दिवस पर परेड ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के शिक्षकों को भी सम्मानित किया। आयोजित कार्यक्रम में नवभारत उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत अक्षर साथी का चिन्हांकन, साक्षर कक्षाओं का संचालन कराने के लिए जिला समन्वयक शैलेष पाटीदार और मेरी शाला सम्पूर्ण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आशिष परिहार का उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला बाई अटारिया, डीपीसी राजेंद्र सक्सेना ने प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

बिजली कंपनी की टीम हॉकी खेलने ग्वालियर जाएगी...

चित्र
  इंदौर। मप्र विद्युत मंडल की अंतर क्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता ग्वालियर में 4 से 7 फरवरी तक एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड कम्पू में आयोजित होगी। इसमें मप्र की विभिन्न विद्युत कंपनियों के रीजन की टीमें भाग लेगी।                     मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के इंदौर रीजन की टीम इस स्पर्धा में प्रमुख रूप से भाग लेगी। इंदौर रीजन की टीम में राजेश वर्मा कप्तान, शैलेंद्रसिंह भदोरिया, शोएब बख्शी, आसीफ खान, बालेंद्र मिश्रा, प्रशांत  देशमुख, दुर्गेश शर्मा, कृष्ण कुमार ठाकुर, हरिओम तोमर, दिनेश बैस, संजय भणगे, विजय ढींकू, राजेश चौहान, सावन कुमार, राजेंद्र सिरसवार, किशोर कैथूनिया शामिल किए गए हैं। टीम के मैनेजर कृष्ण कुमार ठाकुर रहेंगे।  मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की प्रबंध निदेशक रजनी सिंह, मुख्य महाप्रबंधक प्रकाशसिंह चौहान, मुख्य अभियंता एसआर बमनके ने हॉकी टीम को अग्रिम बधाई देकर श्रेष्ठतम प्रदर्शन का आह्वान किया है।

जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा आयोजित

चित्र
360 में से 310 विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय परीक्षा में सहभागिता की देवास। देवास विकासखंड की जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा महारानी चिमनाबाई शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुई। बीआरसी किशोर वर्मा ने बताया कि ओलंपियाड परीक्षा के प्रथम दिवस देवास विकासखण्ड के 12 जनशिक्षा केन्द्रों के कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चे सम्मिलित हुए। कक्षा पहली , दूसरी के तीन विषयों एवं कक्षा छठवीं से आठवीं की तीन विषयों की परीक्षा आयोजित हुई। कुल 360 में से 310 विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय परीक्षा में सहभागिता की। सभी परीक्षार्थियों को जनशिक्षा केन्द्र से देवास परीक्षा केंद्र तक लाने ले जाने की वाहन व्यवस्था , परीक्षा केंद्र पर उनके भोजन की भी व्यवस्था की गई।                                                                परीक्षा में सहभागिता करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।परीक्षा का दूसरा भाग गुरुवार को भी आयोजित होगा जिस...

परमार्थ व धर्म के कार्य में धन खर्च करने वाला पुण्यात्मा होता है- पं. जितेंद्र महाराज

चित्र
देवास। मोती बंगला प्रताप गार्डन में व्यास परिवार द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा आयोजित की गई। कथा के समापन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक गुरु पं. जितेंद्र महाराज के सानिध्य में विनोदिनी रमेश व्यास एवं यजमानों ने जोड़ों के साथ हवन में आहुतियां डाली। यज्ञ हवन के बाद भंडारा किया गया। इसमें सैकड़ों धर्मप्रेमियों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस खबर को भी पढे -  श्री राम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर निकली प्रभात फेरी पं. जितेंद्र महाराज ने कहा, कि किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए हवन में आहुतियां डालना आवश्यक हैं। बिना हवन के कोई भी धार्मिक अनुष्ठान परिपूर्ण नहीं होता है। यज्ञ-हवन में डाली गई आहुतियां संपूर्ण ब्रह्मांड में देवी-देवताओं तक पहुंच जाती है। व्यास परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कर धर्म के मार्ग में अनुकरणीय कार्य किया है। सभी धर्मप्रेमी मातृशक्ति इसी तरह सनातन धर्म ध्वजा को लहराते रहे। धर्म के कार्य में, धर्म के मार्ग में लगाया गया धन कभी व्यर्थ नहीं जाता है। इस खबर को भी पढे -  जब हमारे पुण्य का उदय होता है, तब भागवत कथा श्रवण क...

प्रथम रैंक पाकर डिप्टी कलेक्टर बनी दीपिका पाटीदार पहुंची देवास, हुआ जोरदार स्वागत।

चित्र
भारत सागर न्यूज/दे वास।  एमपी पीएससी ने राज्य परीक्षा 2022 में देवास जिले के ग्राम जामगोद की बेटी दीपिका पाटीदार प्रथम रैंक पाकर डिप्टी कलेक्टर बनी। डिप्टी कलेक्टर बनने के बाद मंगलवार को पहली बार देवास पहुंची। जहां कुं. दीपिका का जोरदार स्वागत किया गया। दीपिका के प्रथम आगमन पर रसूलपुर बाईपास पर पाटीदार समाज संगठन देवास के पूर्व जिलाध्यक्ष बबलू पाटीदार, जिला सचिव शिव पाटीदार नवीन नहार, सरदार पटेल, युवा संगठन जिलाध्यक्ष सुनील पाटीदार, जिला महामंत्री युवा संगठन नरेंद्र पाटीदार, समाज के वरिष्ठ गंगाराम सर, जगन्नाथ जी, भुरेलाल जी प्रोफेसर साहब, महेन्द्र डॉक्टर, ओमप्रकाश पाटीदार राजोदा सहित अन्य समाजजनों ने मंगल तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत करते हुए बधाई दी।  इसे भी पढे -  जामगोद की बेटी दीपिका पाटीदार ने MPPSC में किया प्रदेश टॉप, 18-18 घंटे की मेहनत से हासिल की सफलता                                                       ...

नेवरी में श्री श्याम संकीर्तन 25 जनवरी को

चित्र
देवास । खाटू श्याम मंदिर नेवरी फाटा पर 25 जनवरी को श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर को सजाया जाएगा। खाटू श्याम बाबा का दरबार सजेगा।  आयोजन शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा। इसमें प्रख्यात भजन गायिका शाहगंज की तिवारी सिस्टर्स गुनगुन व गुंजन तिवारी भजनों की प्रस्तुति देंगी।                                                      संगीत गंधर्व म्यूजिकल ग्रुप नेवरी का रहेगा। आयोजन समिति के यशवंत चावड़ा ने आयोजन को सफल बनाने की अपील श्रद्धालुओं से की है। आइए इस भजन संध्या में शामिल होकर श्याम प्रभु की कृपा प्राप्त करें और भक्ति के रस में डूबें।